फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नेपाल बैराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक पानी, सरयू का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल बैराज से 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। इससे मऊ और आजमगढ़ जनपद की सीमा पर स्थित डिघिया बाढ़ चौकी, रामनगर के पास प्रशासन और बाढ़ विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से नदी का जलस्तर लगातार घट रहा था। बुधवार को सरयू नदी का जलस्तर 69.96 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 70.40 मीटर है। अवर अभियंता हरेंद्र यादव ने बताया कि नेपाल बैराज से 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। तटबंधों और बांधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। संभावित कटान और बारिश से होने वाले कटाव से निपटने के लिए मिट्टी से भरी बोरियां तैयार रखी गई हैं।
विज्ञापन

बाढ़ विभाग की टीम लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्हें अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें