फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना में प्रेमिका की शादी के जिद पर टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ाचवर के पास गौरपार में बृहस्पतिवार को प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा दीपक कुमार (20) मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

उसे टावर पर चढ़ा देख सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। एक घंटे बाद मां और बहन के पहुंचने पर वह टावर से नीचे उतरा। पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई और समझाकर छोड़ दिया।
कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि गौरपार निवासी दीपक दोपहर 12 बजे टावर पर चढ़ गया था। उसका कहना था कि गांव के बगल निवासी प्रेमिका से शादी करना चाहता है, लेकिन दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं। जब तक उसकी शादी तय नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा और कानून के दायरे में रहकर उचित कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद वह नीचे उतरने के लिए राजी हो गया। परिजनों ने बताया कि दीपक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें