फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति को आत्मसात करें छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के गांगेबीर स्थित मैडम क्यूरी चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव पूर्व प्रवक्ता रामलाल यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया व शंकर मद्धेशिया ने किया ।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहा कि मेडिकल शिक्षा दिए जाने पर जोर देना होगा क्योंकि भारत में अनेक प्रकार का रोग तेजी से फैल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह निवेश है जिसका रिटर्न पूरा जीवन मिलता है। पूर्व प्रवक्ता रामलाल यादव ने शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति को भी आत्मसात करने पर बल दिया। प्रधानाचार्य सुन्दरजीत स्वाल सिंह और प्रबन्धक हरिश्चंद्र यादव ने विद्यालय की शिक्षा पर प्रकाश डाला। छात्र कुंजेश राजभर ने जलवा जलवा गीत पर डांस प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। वही प्रियंका, प्रतिभा ने गीत के माध्यम से नारी समाज पर हो रहे अत्याचार पर जमकर प्रहार किया। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ लघु नाटिका के माध्यम से छात्रों ने समाज में ब्याप्त बेटा बेटी की बीच की खाई को पाटने के लिए प्रेरित किया तथा भ्रूण हत्या पर करारा प्रहार किया। इस मौके पर डा. नासिर अली, वीरेन्द्र कुमार, जयराम सिंह यादव, राज कुमार, आर डी सिंह, राणा प्रताप, पप्पू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें