फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट से जागृत होगी देश प्रेम की भावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुस्तान स्काउट गाइड के तत्वावधान में परदहां विकास खंड क्षेत्र के ताजोपुर स्थित कालिका केशरी शिक्षण संस्थान के प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र सेवा, रस्सी गांठ बांधना, स्काउटिंग ताली, आपदा प्रबंधन, राष्ट्र के संकट काल व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर तरीके बताए गए।
विज्ञापन

स्काउट ट्रेनर सुशील कुमार, अजीत कुमार गाइड ट्रेनर किरन भारती ने बिना बर्तन के भोजन बनाना, घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, ध्वज शिष्टाचार तथा मार्च पास्ट का अभ्यास कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजनाथ मिश्रा ने कहा कि इससे बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। जिला संगठन आयुक्त अरविंद यादव ने महिला सशक्तिकरण डायल 1090,181 का उपयोग, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, ट्रैफिक नियम एवं सर्व शिक्षा अभियान आदि विषयों को प्रमुखता से बताया। जो कि आगे चलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभद्रा मिश्रा, अवनीश कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर राजभर, रितेश पांडेय, सीमा राजभर, प्रियंका खरवार,रिंकी गुप्ता,ऋचा सिंह प्रीति राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें