सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने कार्यकाल के दौरान आय और व्यय का ब्यौरा रखा। जिसके अनुसार विभिन्न मदो से कुल 50 लाख 11 हजार 902 रुपये की आय और विभिन्न मदो में कुल 21 लाख 78 हजार 817 रुपयों का व्यय बताया। अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल ने अधिवक्ताओं को बार की ओर से दी जाने वाली अहेतुक राशि को दो लाख 50 रुपये से बढाकर दो लाख 75 हजार रुपया किए जाने की घोषणा की। साथ ही चुनाव के लिए एल्डर कमेटी अधिकृत की।
महामंत्री ने बताया कि एल्डर कमेटी को 883 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची के साथ अन्य सभी प्रपत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष इश्तेयाक अहमद ने बताया कि मतदाता सूची मिलने के बाद एल्डर कमेटी की बैठक कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। बैठक को लेकर अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
चुनाव लड़ने वाले संभावितों पर नजर डाले तो अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ सिंह, शमसुल हसन और राजेंद्र राय ने प्रचार शुरु कर दिया। वही महामंत्री पद के लिए दारोगा सिंह, अजय कुमार सिंह, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत यादव, सतीश मार्य और रुपेश पांडेय हैं। बैठक में फतेह बहादुर सिंह, गनी अहमद नोमानी, सूर्यनाथ यादव, लालजी पांडेय, मानसिंह यादव, उपमन्यू राय, हरिद्वार राय , घनश्याम सिंह आदि अधिवक्ताओ ने विचार रखे।