फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ ओलंपिक रैली की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। स्थानीय मझवारा बाजार स्थित संत देवरहवा बाबा इंटर कॉलेज के प्रांगण में आगामी नौ जनवरी को होनी वाली ओडीएफ ओलंपिक रैली की तैयारियां जोरों पर चल रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिये क्षेत्र के ग्राम प्रधानों तथा प्रतिनिधियों को ब्लाक द्वारा जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

घोसी ब्लाक अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के न्याय पंचायत मुंगेसर, मझवारा में आने वाली सभी ग्रामसभाओं की ओडीएफ ओलंपिक रैली नौ जनवरी को बाजार स्थित संत देवरहा बाबा इंटर कालेज के मैदान में आयोजित की जानी है। जिसमें दोनों न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों के प्रतिभागी भाग लेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए दोनों न्यायपंचायतों के ग्राम प्रधानों तथा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ओडीएफ ओलंपिक में एथेलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, रस्साकसी सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बीएसए घोसी संजीव कुमार सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के माध्यम से लोगों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी में क्षेत्र के ग्राम प्रधान रामविलास, हरिलाल मौर्य, बुट्टन प्रधान, शुशील कुमार, उपेंद्र यादव, गोपाल यादव, संजय यादव, रामभवन प्रसाद आदि ग्राम प्रधान जुटे रहे।
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक में ओडीएफ ओलंपिक के तहत छह जनवरी को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर शनिवार को खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी ने सरयां रघुनाथपुर तथा डुमरांव गांव का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम प्रधान और ब्लाकस्तरीय अधिकारियों से जायजा लिया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने बताया कि परदहां ब्लाक के सरयांरघुनाथपुर और डुमरावं गांव में छह जनवरी को ओडीएफ ओलंपिक के अंतर्गत खेलकूद का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता सात जनवरी को रैकवारेडीह और मानपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय, आठ जनवरी को सरवां और रैनी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय, जबकि नौ जनवरी को ठकुरमनपुर और पिजडा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित की गई है। ओडीएफ ओलंपिक में एथेलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, रस्साकसी सहित और कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें