रतनपुरा। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के अतरौल पांडे न्याय पंचायत के सभी प्राथमिक विद्यालय एवं दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज इटैली के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 6 जनवरी से आरंभ होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली को एसडीएम सदर डा. अंकुर लाठर ने हरी झांडी दिखाकर रवाना किया।
एसडीएम ने बताया कि 6 जनवरी को दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में ओडीएफ ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु करेंगे। रैली में बीडीओ आरके वर्मा, दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मौर्य, अजीत कुमार गुप्ता, संजय सिंह, सुभाष सिंह , ग्राम प्रधान आदित्य सिंह, एडीओ पंचायत श्रीकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान रोजगार सेवक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।