फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनबीम स्कूल मऊ में मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में बुधवार को ग्रैंड पैरेंटस डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों के अभिभावकों को कुमकुम लगाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक राकेश गर्ग ने छात्रों को परिवार में बड़े-बुजुर्गों की सलाह एवं उनकी देख-रेख का महत्व एवं उनके आर्शीवाद एवं मार्गदर्शन का महत्व समझाया। अपने संबोधन में प्रबधंक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों के प्रति जागृत करना कर परिवार में रिश्तो के महत्व को समझाना होता हैं। साथ ही साथ उन्हे भारतीय परंपरा से जोडे़ रखना होता हैं। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद छात्रों के अभिभावक छात्रों के साथ काफी खुश दिखे और सेल्फी स्टैंड पर बड़े उत्साह के साथ अपनी फोटो खिचवाई। कई अभिभावकों ने बच्चों के साथ अपने बचपन के पहले अनुभव एवं यादो को ताजा किया साथ ही साथ बच्चों की रूचि एवं रूझान के विषय में बताया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टॉफ और छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें