फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहन चालकों को किया गया प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ की ओर से बुधवार को स्थानीय तहसील के सभागार में ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूली वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर स्कूली वाहन चालकों को वाहनों के संचालन से लेकर यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान स्कूलों के प्रबंधकों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य वक्ता एसडीएम सदर आईएएस डा. अंकुर लाठर ने स्कूलों के प्रबंधकों से पूछा कि उनके स्कूलों के वाहनों को पीले रंगों में रंगवाया गया है कि नहीं। उन्होंनें चालकों के स्वास्थ्य और नेत्रों की डॉक्टरी जांच के बारे में जानकारी ली। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एसडीएम ने स्कूलों के प्रबंधकों से कहा कि सभी चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण की नियमित जांच कराई जाए। उन्होंने स्कूली वाहनों को निर्धारित पीले रंगों में रंगवाने का निर्देश दिया। एआरटीओ अवधेश कुुमार ने चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने चालकों से कहा कि वाहन चलाते समय बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सभी हिदायतों का सावधानी पूर्वक पालन करें। यातायात प्रभारी श्री प्रकाश शुक्ल ने भी चालकों को यातायात संबंधी अहम जानकारियां देते हुए उनकी पूरी तरह पालन करने का सुझाव दिया। इस मौके पर प्रोजेक्टर पर वीडियो के माध्यम से सतर्कता बरतने का संदेश दिया गया। प्रशिक्षण में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स़्कूल के प्रबंधक मुरली धर यादव और केकेएस के संजय सिंह सहित यातायात पुलिस के वीरेंद्र पाठक सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें