फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सताने लगी है खेती पिछड़ने की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी सीजन के समय शारदा सहायक खंड 32 में पानी न आने से किसानों को गेहूं की बुआई पिछड़ने की चिंता सताने लगी है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से किसानों ने आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है। शारदा सहायक खंड 32 रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के मऊ कुबेर, मोहम्मदपुर बरहिया, मुहवां, मेउड़ी कला, मुबारकपुर, करउत, जोगापुर, धर्मागतपुर, गाढ़ा, रतनपुरा सहित विभिन्न इलाकों से गुजरी है। रबी फसल की बुआई कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक खेतों की भराई नहीं हो पाई है। किसानों को बुआई पिछड़ने की चिंता सताने लगी है। इस संबंध में क्षेत्र के किसान अशोक यादव, रामाश्रय यादव, अमला प्रसाद यादव, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, महातम सिंह का कहना है कि जरुरत के समय नहर में पानी ही नहीं छोड़ा जाता है। लेकिन अभी तक खेत की भराई नहीं हो पाई है। विभाग की तरफ से कब पानी छोड़ा जाएगा पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें