फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहा ब्लाक के कहिनौर स्थित जय मां खंडवारी महिला महाविद्यालय में शनिवार को जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों के विदाई के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें बेटियों को शिक्षित करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की चित्र पर दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद जूनियर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया। जिसमें संध्या, प्रियंका, रंजना ने रिकार्डिंग डांस ‘आज मैं नाचू छम छम व मीना, फुलमती ने मेरी जान तिरंगा है’ पर नृत्य पेश किया। जबकि सुनीता, शोभा, साधना, सीमा ने जग जग की शान है बेटी, हर घर की पहचान है बेटी प्रस्तुत कर लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि धनश्याम दुबे ने कहा कि मिलना, बिछड़ना ये प्रकृति के नियम हैं। आप लोग भी अच्छे कार्य करें और अपने माता पिता के साथ जनपद का नाम रोशन करे। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक डा.अरविंद यादव, धर्मेंद्र कुमार, प्रमिला यादव, अमृता निगम, रानी सिंह प्रियंका सहित समस्त छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें