फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रूस भेजने के लिए 1.20 लाख, पकड़ा दिया जार्डन का फर्जी वीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस भेजने के लिए दो दोस्तों ने 1.20 लाख रुपये लिए और जार्डन का फर्जी वीजा पकड़ा दिए। इस मामले में पुलिस ने पुनीत कुमार की तहरीर व एसपी के आदेश पर मंगलवार को नरेश और गगन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार बलिया के जिले के उभाव थाना क्षेत्र के दोथ गावं निवासी पुनीत का आरोप है कि उनके एक दोस्त के माध्यम से मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढोलना गांव निवासी नरेश कुमार से मुलाकात हुई।
नरेश ने झांसा देते हुए कहा कि वो भारत सरकार में बड़ा अधिकारी है। वो कई लोगों को विदेश भेज चुका है। अच्छा पैसा कमाना चाहते हो तो मैं तुम्हें रूस भेज दूंगा, इसके लिए 1.20 लाख रुपए देना पड़ेगा।
विज्ञापन

जुलाई 2023 से 15 मई 2025 छह बार में 1.20 लाख रुपये उसके बताए खाते में भेज दिया। तीन साल बीत गए लेकिन रूस नहीं भेज पाया। पूछने पर तरह तरह का बहाना बनाता रहा।। पैसा वापस मांगने पर जॉर्डन का फर्जी वीजा पकड़ा दिया।
विज्ञापन

इस साजिश में उसका एक दोस्त गगन भी शामिल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें