फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क दुर्घटनाओं में 19.4 फीसदी की कमी, मऊ प्रदेश में पांचवें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जारी प्रदेश की रैंकिंग में मऊ इस माह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। जनवरी 2025 की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 19.4 प्रतिशत और इनमें होने वाली मौतों में 45 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी प्रविण मिश्र ने नवंबर 2025 से ही ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य कराने और पुलिस विभाग को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
इसके साथ ही सेव लाइफ फाउंडेशन से सर्वाधिक दुर्घटनाओं वाले स्थानों का सर्वे कराया गया। संस्था ने चारों तहसीलों में 113 स्थानों को ‘क्रिटिकल क्रैश लोकेशन’ के रूप में चिह्नित किया है। ये वे स्थान हैं जहां सड़क की डिजाइन खराब है, पटरियां नहीं हैं और सड़क सुरक्षा के संकेतक नहीं लगे हैं। इनमें कुछ ब्लैक स्पॉट भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों की रैंकिंग के अनुसार जनवरी में जनवरी 2025 की तुलना में दुर्घटनाओं की संख्या में 4 प्रतिशत, मृतकों की संख्या में 0.9 प्रतिशत और घायलों की संख्या में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि मऊ में जनवरी 2025 की तुलना में जनवरी 2026 में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों और घायलों की संख्या में सुधार हुआ है।
जनवरी 2025 में 31 सड़क दुर्घटनाओं में 19 लोगों की मौत हुई थी और 14 लोग घायल हुए थे, जबकि जनवरी 2026 में 25 सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत हुई और 11 लोग घायल हुए।
इस प्रकार दुर्घटनाओं में 19.4 प्रतिशत, मृतकों की संख्या में 45 प्रतिशत और घायलों की संख्या में 21.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। प्रदेश रैंकिंग में पहले स्थान पर अंबेडकर नगर और अंतिम पायदान पर सुल्तानपुर जनपद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें