फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दिवाली-छठ की भीड़ को देखते हुए दो डिपो की 119 बसें हो रहीं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दिवाली और छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारी तेज कर दी है। भीड़ बढ़ने पर रोडवेज की बसें सामान्य दिनों की तुलना में अधिक फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन

वर्कशॉप में निगम की बसों की मरम्मत शुरू हो गई है।
खराब और ढीले हो चुके कलपुर्जों को बदलने का काम चल रहा है। जिससे पर्व पर सभी बसों का निरंतर संचालन हो सके। महानगरों और बड़े शहरों से आने जाने वाली ट्रेनों में सीट फुल होने के चलते पर्व पर भीड़ रोडवेज की तरफ रुख करेगी।
मऊ डिपो में 74 बसों का बेड़ा है, इनमें 11 अनुबंधित और 63 निगम की हैं। इन बसों का लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, बहराइच, गोरखपुर, बलिया सहित 13 रूटों पर होता है।
विज्ञापन

वहीं दोहरीघाट डिपो में 57 बसें हैं, इनमें एक बस अनुबंधित है। इन बसों का दिल्ली, कानपुर, शाहजहांपुर, अलीगढ़, बस्ती, कौशांबी रूटों पर होता है। मऊ डिपो के एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि त्योहार पर बस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
जिस रूट पर यात्रियों की भीड़ होगी वहां तत्काल बस रवाना की जाएगी। डिपो पर साफ-सफाई, रोशनी की व्यवस्था को ठीक की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यात्रियों को दिवाली और छठ के दौरान न केवल अधिक बसें मिलें, बल्कि स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा का अनुभव भी हो, यही प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सभी चालक परिचालकों को वर्दी में पहनने और यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार रखने का निर्देश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर अर्थदंड लगाया जाएगा।
बसों की सफाई व्यवस्था की नियमित चेकिंग की जाएगी। यदि किसी बस में गंदगी, धूल या दुर्गंध पाई जाती है तो मौके पर ही नकद चालान वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें