मऊ। रविवार को होने वाले लोक सभा के सातवें चरण के मतदान के लिए शनिवार को जिलेे मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इसके चलते शनिवार की सुबह 10.30 से 11.30 बजे से राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर भीटी चौराहा से लेकर कलेक्ट्रट मोड़ तक भीषण जाम लग गया। जाम में बड़ी संख्या में रोडवेज की बसों के साथ अन्य वाहन फंसें रहे। जाम लगने के बाद चौराहों तिराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के अलावा नागरिक पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान वाहन चालक और वाहनों में सवार लोग भीषण गर्मी में परेशान होते दिखे।
घोसी लोकसभा सीट के लिए सदर तहसील, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी विधान सभा क्षेत्रों के बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहीत बस रवाना हुई। शहर के मुख्य मार्गो से एक साथ इतने वाहनों के निकलने से जाम की स्थिति बन गई। इससे शनिवार की सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक भीटी चौराहा से लेकर बढुआगोदाम तक जाम की स्थिति बन गई। यही नहीं नगर के बालनिकेतन मोड़ से आजमगढ़ मोड़ तक भी जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान जाम में रोडवेज बसें भी फसी रही। जाम में फंसने के चलते वाहनों के पहिऐ जहा के तहां थम गए, इससे वाहन चालक सहित सवार लोग धूप तथा गर्मी से परेशान होते दिखे। उधर तीन किमी लंबे जाम को हटाने के लिए मार्गो पर तैनात ट्रैफिक जवानों के अलावा सरायलंखसी थाना और कोतवाली पुलिस के जवान भी मशक्कत करते दिखे। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। हालांकि दिन भी पोलिंग पार्टी को वाहनों के रवानगी से रूकरूक कर जाम की स्थिति शाम चार बजे तक बनती रही।