फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज का नेतृत्व करता है शिक्षक: डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ का जनपदीय नवम त्रैवार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन शनिवार को बीआरसी घोसी के सभागार में आयोजन किया गया।इस अवसर पर जनपदीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पर्यवेक्षक केदार यादव जिलाध्यक्ष आजमगढ़ तथा जिला महामंत्री बलिया रफीउल्लाह खां के निगरानी में 18 पदों पर अलग,अलग नामांकन दाखिल किया गया।जिसपर अध्यक्ष पद के लिए रामविलास भारती, महामंत्री पद पर अनवारुल हक, कोषाध्यक्ष पद पर सचिदानंद यादव, उपाध्यक्ष पद पर इन्द्रपति यादव, ओमप्रकाश चंद्रा, रामचंद्र राम, विनोद राय, संजय कुमार तिवारी, आभा त्रिपाठी को मनोनीत किया गया। मंत्री एखलाक अहमद, संयुक्त मंत्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, गोपाल, ममता पांडेय, सुमन निर्विरोध जिला पदाधिकारी चुना गया। पर्यवेक्षक केदार यादव ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुंकार भरते हुए वंचित शिक्षकों का साथ देने की बात कही। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती, डीआईओएस देवरिया शिवचंद राम ने कहा कि शिक्षक समाज का नेतृत्व करता है।इसलिए उसको एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करने की आवश्यकता है।आप गुरु के रूप में विद्यार्थियों को संस्कार व शिक्षा देते हैं। आप सभी अपने आचरण से अपने को समाज का आदर्श बनकर दिखाएं। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि यह अधिवेशन शिक्षकों के मान सम्मान व अपनी बात कहने का एक माध्यम है।आप सभी मानसम्मान के लिए पूरी तनमन से लगी रहेगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी,नरेश कौशिक, अनंत कुमार, रिजवान अहमद, संदीप, सूर्यनाथ, आभा त्रिपाठी, पूनम आदि शामिल रहे।संचालन अनवारुल हक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें