फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सिस बैंक की तरफ से नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चौथी से आठवीं कक्षा के बच्चों ने कल्पनाओं की उड़ान भरी और चित्रों में समाज के रंग को उकेरे। प्रतिभागियों ने अपनी चित्रकला में पर्यावरण बचाने और प्रदूषण की समस्याओं को प्रदर्शित किया। चित्रों मे दिखाया, क्या सोचते हैं आज की पीढ़ी के बच्चे।
विज्ञापन

प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने कहा कि चित्र कला प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं के हुनर बिखेरने की प्रतिभा का निखार होता है। एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक गुप्त ने कहा कि कला एक बहुमूल्य संपत्ति है, जो होती तो सभी के पास पर इसका आभास सभी को नहीं होता है। अंत मेें विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि कला के संसार में कल्पना की अलग ही उड़ान होती है। कला का कोई निश्चित अर्थ नहीं होता। उपप्रधानाचार्या सविजा पीटर, कंचन सिंह, शिल्पा पॉल, प्रतीक्षा सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें