फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, बंद मिला क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। उपजिलाधिकारी अतुल वत्स ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमी पाए जाने पर उन्होंने जहां संबंधित कर्मियों को फटकार लगाया। वहीं कमियां दूर करने के साथ ही जांच रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने गालिबपुर स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र बंद मिला। गालिबपुर में तैनात कर्मी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद धर्मसीपुर क्रय केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें खामियां मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। क्रय केंद्र धर्मसीपुर में निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी जयप्रकाश एवं सहायक राजकुमार उपस्थित मिले। क्रय केंद्र पर बैनर लगा पाया। लेकिन किसानों के बैठने के लिए व्यवस्था नहीं थी। पानी एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। केंद्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि धान का लक्ष्य 2850 कुंतल है लेकिन अभी तक मात्र 20 कुंतल का क्रय किया गया है। एसडीएम ने स्टॉक पंजिका का अवलोकन किया। यहां तमाम अनियमितता मिली। नमी मापक यंत्र मौजूद नहीं था। नमी मापक यंत्र के अभाव में क्रय पर प्रश्न चिह्न लग गया। उपजिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मंडी सचिव से नमी मापक यंत्र शीघ्र मंगवा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें