फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष अभियान आज चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बीते दिनों चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचक क्षेत्र में छूटी महिलाओं और दिव्यांगों का मतदाता कार्ड बनाने के लिए शनिवार से एक बार फिर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी निर्वाचन विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दिया। इसमें बताया गया जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान का आयोजन किया गया है। जहां बीएलओ अपने संबंधित बूथों पर उपलब्ध होगे। आवेदक उनसे फार्म- 6,7,8 और 8 क लेकर आवेदन कर सकता है। इसमें फॉर्म-6 भरकर उस पर रंगीन फोटो चस्पा करके आयु संबंधी प्रमाण-पत्र की छाया प्रति संलग्न कर जाम करे। शनिवार को जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों में चार महिला महाविद्यालयों में कैंप का आयोजन किया जाएगा। यहां भी महिला आवेदक पहुंचकर अपना फर्म भर सकती है। विधान सभा मधुबन में मर्यादपुर स्थित इंदिरा गाधी पीजी कॉलेज में, घोसी विधान सभा में पार्वती डिग्री कॉलेज दोहरीघाट, में तथा मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा में पब्लिक महिला शहर महाविद्यालय, बरामदपुर में कैंप लगाया जाएगा। इसीक्रम में मऊ विधान सभा के लिए राजन कालेज वूमेन्स आफ एजुकेशन हिकमा गाढ़ा में शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी उपजिलाधिकारी अपने अपने विधान सभा क्षेत्रों के नोडल प्रभारी होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें