फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यातयात पुलिस ने शुक्रवार को नगर के एएल नोमानी इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी स्कूल सहित तीन स्कूलों में यातायात जागरूकता गोष्ठियां कर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष दक्षिण टोला डीके श्रीवास्तव और यातायात प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल ने यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने का आह्वान किया। इस मौके पर वीरेंद्र पाठक , सुनील सिंह, प्रधानाचार्य उस्मान अली, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव संजय पांडेय , शशि राय डॉ. ए जेहरा, डॉ. कृपाल पांडेय और अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। सलाहाबाद मोड़ पर टेंपो चालकों को टीम ने यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी। यातायात पुलिस ने कई स्थानों पर वाहन चेकिंग किया। इसमें 42 वाहनों का चालान किया। पुलिस ने 11 हजार 700 रुपये समन शुल्क भी वसूल किया। कुसुम्हां संवाददाता के अनुसार सीओ घोसी नंदलाल की अध्यक्षता में दोहरीघाट थाने में टेंपो चालकों को यातायात नियमों के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। सीओ ने बताया कि टेंपो चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए टेंपो चलाने की सलाह दिया। जिससे कस्बे में जाम की समस्या न उत्पन्न हो। सीओ ने पुलिसकर्मियों को भी बिना हेलमेट के बाइक न चलाने की सलाह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें