फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विद्युत पेंशनर्स परिषद के तत्वावधान में पेंशनरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अधिशासी अभियंता प्रथम के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संगठन की तरफ अधिकारियों से वार्ता करने के बाद भी मांगों को पूरा करने के बजाय आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। पेंशनरों का काम करने करने के बजाय दौड़ाया जा रहा है। शिकायत करने के बाद भी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। सातवें वेतन आयोग के फिक्सेशन में मनमाने ढ़ंग से कार्यवाही कर धन उगाही की जा रही है। पक्षपातपूर्ण और तानाशाही रवैए के चलते पेंशनरों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। 33 सेवा कम होने पर उन्हें पूरी पेंशन देने के लिए कारपोरेशन आदेश की उपेक्षा की जा रही है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। धरने को संगठन सचिव रामवृक्ष राम, सुरेश यादव, रामबदन सिंह, मुरलीधर मिश्र, चंद्रिका यादव, श्रीप्रकाश राय, गोरखनाथ मिश्र आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें