वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बरामदपुर स्थित उदासीन ऋषि आश्रम जमीन पर सोमवार को बैठक सत्यनाम दास जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बताया कि आगामी 4 अक्तूबर को गुरु पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पूर्व आश्रम में 27 सितंबर से 3 अक्तूबर तक श्रीमद् भागवत कथा आयोजित होगी। जिसमें कथावाचक स्वामी योगेश्वरानंद जी महाराज उपस्थित रहेंगे। वहीं भागवत सप्ताह शुरू होने से पूर्व 3 अक्तूबर को कलश यात्रा तथा झांकी तथा 4 अक्तूबर को सायं काल हवन पूजन के पश्चात भंडारा भी होगा। बैठक में बाबा मनोहर दास, आशीष अग्रवाल राम, बनवारी सोनकर, प्रदीप कुमार, मानिक खन्ना, प्रभु नारायण, विजय श्रीवास्तव, पवन कुमार , मुन्ना, शुभम ,अशोक कश्यप, मनीष आदि मौजूद रहे।