फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़े हो रहे है प्राइवेट वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। शासकीय रोडवेज में ऐसे तो केवल शासकीय बसों का ठहराव होना चाहिए, लेकिन ब्लॉक के रोडवेज में रोडवेज बसों के ठहराव की प्राइवेट वाहनों का ठहराव हो रहा है। इससे बस स्टैंड प्राइवेट वाहनों का स्टैंड बनकर रह गया है। इस संबंध में नगर के समाजसेवियों ने कई बार स्थानीय प्रशासन को शिकायत कर चुके है, लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

बताते चले कि क्षेत्र से निकलने वाली रोडवेज बसें परिसर में खड़े होने के बजाए मुख्य मार्ग पर खड़ी होती है, जबकि रोडवेज कार्यालय के संचालन काफी समय नहीं हो रहा है। परिसर के खाली होने के चलते क्षेत्र के प्राइवेट वाहन चालक अपने वाहनों को परिसर में ही पार्क करते है। यही नहीं रोडवेज परिसर का प्रयोग न होने से परिसर में असमाजिक तत्वों को दिनभर जमावड़ा रहता है। साथ ही बाजार आने वाहन चालक भी खरीददारी करने के दौरान असुविधा से बचने के लिए खाली परिसर में अपने वाहनों को पार्क करते है। इसके अलावा परिसर में अवारा पशुओं भी विचरण आम बात है। इस संबंध में क्षेत्र के रमेश निषाद,सौरभ राजकिशन ,सीमा भारती आदि ने बताया कि रोडवेज की बसों का ठहराव सड़क के बजाए परिसर में होता तो प्राइवेट वाहन अंदर नही जा पाते।साथ ही सड़क मार्ग पर खड़े होने से आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें