नगर के गायघाट पर रंगोली प्रतियोगिता में रंगोली बनाते लोग। संवाद
- फोटो : Archive
मऊ। नगर के मऊ महादेव घाट पर रविवार की शाम को मुकृति रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न हिस्सों से आए 113 उत्साही प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान पूरे घाट पर प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रकार की मनमोहक रंगोलियां बनाई गईं। कलाकारों ने अपनी तूलिका और रंगों के माध्यम से भगवान शिव (महादेव), श्री कृष्ण, और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य आकृतियों के साथ-साथ कई अन्य संदेशपरक और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी रंगोलियां उकेरीं।
घाट की सीढ़ियों पर सजी इन रंग-बिरंगी कलाकृतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों की जमकर सराहना की। विजेता प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट कला और सुंदर रंगोली के लिए अतिथियों ने सम्मानित किया गया।