फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर धूम से निकलेगी शिव बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के शीतला मंदिर पर शुक्रवार को शिव बारात आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चार मार्च को महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश भारती ने कहा कि भोले नाथ की बारात चार मार्च को शीतला माता धाम से निकलेगी। जिसमें ब्रह्मा विष्णु आदि देवी देवताओं की मनमोहक झांकी नृत्य करते हुए भूत, प्रेत और पिशाच चलेंगे। महामंत्री श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि बारात की आगवानी श्री शीतला माता धाम के मुख्य पुजारी दीपक महाराज करेगे। बारात मे ढोल नगाड़ा घंटा घड़ियाल शंख ताशा और आधुनिक बैंड बाजा तथा डीजे शामिल होगा। बैठक में दिनेश भारती, त्रिलोकी प्रसाद, श्री कांत त्रिपाठी, अलेक्षेणंद्र विक्रम सिंह, मदन सिंह, विनोद जायसवाल, अनिल वर्मा, डॉ. राम गोपाल, दीपक महाराज, पप्पू महाराज आदि मौजूद रहेंगे।
उधर, ब्रम्हस्थान जागरण समिति द्वारा राजाराम का पुरा में बैठक आयोजित कर शिवरात्रि पर होने वाले कार्यक्रमोें पर चर्चा की गई। अध्यक्ष नंदलाल साहनी ने बताया कि परंपरानुसार हवन यज्ञ के साथ ही गाजीपुर और वाराणसी से कांवरियों द्वारा लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। बैठक में नंदलाल साहनी, रविंद्र सिंह, गुड्डू वर्मा, संजय शर्मा, पारस आदि मौजूद रहे। वहीं, शिवभक्त मंडल की बैठक में शिवरात्रि पर विश्व शांति के लिए रूद्राभिषेक कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में संतोष अग्रवाल, गामा प्रसाद, रामदास सर्राफ, अशोक, कमल सोनी, अरविंद्र वर्मा, राजू अग्रवाल, रिशु सर्राफ, कैलाश गुप्ता तथा मुन्ना सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें