फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर होने के बाद भी अधर में है खैरा मुहम्मदपुर मार्ग का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र का खैरा मुहम्मदपुर पवनी मार्ग के मरम्मत कार्य का टेंडर होने के छह माह बाद भी सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका है। सड़क पर बडे़-बडे़ गड्ढे होने के चलते सड़क दुर्घटना का ग्राफ बढ़ गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों क ो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मधुबन-अली नगर शहीद मार्ग से खैरा मुहम्मदपुर-पवनी मार्ग बलिया सीमा को जोड़ता है। तीन किमी लंबा मार्ग विभागीय उपेक्षा के चलते बदहाल पड़ा है। उचित रख रखाव के अभाव में सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क पर बडे़-बडे़ गड्ढे होने के कारण साइकिल तथा बाइक सवार चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो वर्ष 2013 में सड़क बनी, लेकिन सड़क मानक के अनुरूप न बनने से पूर्ववत अवस्था में आ गई। बताया जाता है कि विभाग की तरफ से मरम्मत कार्य के लिए छह माह पूर्व टेंडर हो चुका है, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। इस संबंध में क्षेत्र के राम प्रताप यादव, विपिन राय, बबलू राय, रामजी राम, अभिषेक यादव, पवन यादव जगदीश पांडेय, दयाशंकर पांडेय, लल्लन यादव का कहना है कि सड़क खराब होने से लोगों के चुटहिल होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू नहीं कराया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत उपजिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है।
कुसुम्हा : दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के बेलौली -शककरपुर मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है।सड़क जगह-जगह टूट जाने से आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में फंसकर मोटरसाइकिलसवार आए दिन चुटहिल हो रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के टप्पू पांडेय, रामसिंह यादव, घनश्याम कुमार, सुरेश राय, रामबाबू, गणेश राय, महातम यादव, अमित,चेतन सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य अविलंब नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें