फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन थानों पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के सभी थानों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल शिकायतों में से महज 20 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। शेष 80 प्रतिशत शिकायतें लंबित रह गईं। सभी थानों पर कुल 103 फरियादियों ने अपने प्रार्थनापत्र दिए। इनमें से केवल 20 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाने में तीन शिकायतें, दक्षिणटोला थाने में सात शिकायतें आई। इनमें दो का निस्तारण किया गया। दोहरीघाट थाने में13 शिकायतें आईं इनमें तीन का निस्तारण किया गया। घोसी में12 में छह शिकायतें निस्तारित कर दी गईं। हलधरपुर थाने में नौ शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। कोपागंज में13 शिकायतों में से केवल दो का ही निस्तारण किया जा सका। शहर कोतवाली में केवल पांच शिकायतें आईं, इसमें से केवल दो का निस्तारण किया गया। मधुबन थाने पर सबसे अधिक 17 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का निस्तारण कर दिया गया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में कुल आठ शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। रानीपुर थाने में आई छह शिकायतों में से दो का निस्तारण किया जा सका। सरायलखंसी थाने में कुल 10 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर आए। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें