घोसी। सनातन बाल विद्यामंदिर इंटर कालेज तथा सनराइज पब्लिक विद्यालय का पांचवां वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मनोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। संस्था के विद्यार्थियों कविता, रिषा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। महिमा,विजयलक्ष्मी, गायत्री ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा मोनिका, श्वेता, अंजू, श्यामसुंदर, कृष्णा ने मनमोहक नृत्य, एकांकी, कौव्वाली, लोकगीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यातिथि डॉ. जयप्रकाश राय ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की जो अलख चंद्रशेखर मिश्र ने जगाया है,वह बहुत ही सराहनीय है। चंद्रशेखर मिश्र ने आभार जताया। कार्यक्रम को निजी विद्यालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरजारमन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष खुर्शीद अहमद, शिक्षक नेता मनोज सिंह, कौशल सोनकर, मीरा गोड़, शिवशंकर पांडेय, अनिल मिश्रा, शशिभूषण पांडेय आदि ने संबोधित किया।