फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रैली निकालकर किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहा ब्लॉक क्षेत्र के कुशमौर स्थित लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली क्षेत्र के कुशमौर, कैथवली, पखईपुर, भगवानपुर सहित विभिन्न गांवों से होते हुए महाविद्यालय आकर गोष्ठी में तब्दील हो गई। छात्र-छात्राएं अपने हाथ में पोस्टर बैनर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि एड्स रैट्रो वायरस से फैलता है। इसके उपचार के लिए एंटी रैट्रो वायरल वैक्सीन लगाई जाती है। यह रोग विपरीत अथवा समलैंगिक संक्रमित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने, संक्रमित सुई से इंजेक्शन लगाने, संक्रमित रक्त द्वारा यह रोग फैलता है। इन सबसे लोगों को बचना चाहिए। इस क्रम में महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. सुगंधा द्विवेदी ने बताया कि एचआईवी रोगी के साथ बैठने या हाथ मिलाने से एड्स नहीं फैलता। इस मौके पर जयप्रकाश कुमार, संजय कुमार, दीपक कश्यप, रामजीत यादव, पवन पांडेय, संतोष कुमार, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें