फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संसद ने विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रतनपुरा/हलधरपुर। क्षेत्र के कइयां स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के सूरजपुर स्थित विभूति इंटर कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय के विजेता बच्चों तथा प्रशिक्षक जयप्रकाश सिंह को बाल संसद तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीटी प्राथमिक वर्ग में रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कइयां की टीम प्रथम स्थान पर रही। अंत्याक्षरी, राष्ट्रीय एकांकी, योगासन बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह गान में विद्यालय की छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। योगासन बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता में भी बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया था। इस अवसर पर अंजनी कुमार सिंह, राजेश कुमार, महेंद्र कुमार, अंजली वर्मा, नंदिनी, संगीता खरवार, जयप्रकाश सिंह, रमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें