घोसी। जिले के वाणिज्यकर अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को नगर में कार्रवाई करते हुए जीएसटी के तहत व्यापारियों द्वारा किए गए रजिस्ट्रेशन का भौतिक सत्यापन किया। टीम द्वारा कुल 22 प्रतिष्ठानों का सत्यापन कर उनका फोटो लेकर वेबसाइड पर अपलोड कर दिया।
वाणिज्य कर अधिकारी मऊ के अधिकारी प्रशांत कुमार व शशि प्रकाश के नेतृत्व में मंगलवार को टीम ने नगर के पकड़ी मोड़, बड़ागांव, कारिमूद्दीनपुर सहित आधा दर्जन स्थानों पर पहुंच कर पूर्व में जी एस टी के तहत रजिस्ट्रेशन कराए गए दो सौ से अधिक दुकानों, प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन किया। वाणिज्य कर अधिकारी शशिप्रकाश और प्रशांत कुमार ने बताया कि सर्वे का उद्देश्य यह देखना है कि संबंधित प्रतिष्ठान मौके पर है कि नहीं। दुकानदार ने प्राप्त बिल है कि नहीं, साथ ही वह उसके द्वारा जीएसटी रिटर्न भरा जा रहा है या नहीं। साथ ही बताया कि अपंजीकृत प्रतिष्ठानों से खरीद की छूट 30 जून तक थी, अब 1 जुलाई से पंजीकृत दुकानों से ही खरीदारी व्यापारी कर सकेगा। यदि कोई व्यापारी को प्रदेश से बाहर या बाहर से माल मांगने पर ई बिल भरना होगा। टीम द्वारा 22 प्रतिष्ठानों का सर्वे करने के साथ प्रतिष्ठान का फोटो खींच कर विभाग के वेबसाइड पर अपलोड करने की कार्रवाई की जा रही है।