फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन । थाना क्षेत्र के भैरोपुर रोड पर देर शाम बदमाशों और पुलिस की वाहन चेंकिंग के समय आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। हालांकि मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन बदमाशों के पास से पुलिस को बाइक सहित तमंचा और कई अन्य सामान बरामद करने की सूचना है। पुलिस दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक भैरोपुर मोड़ से एक किलोमीटर आगे कमरौली गांव के समीप वाहन चेंकिंग कर रहे थे। इतने में स्वाट टीम को सूचना मिली कि तीन बाइक पर तीन बदमाश मय असलहे के भैरोपुर दियारा क्षेत्र से मधुबन की तरफ आ रहे है।स्वाट टीम ने इसकी सूचना एस ओ सुशील कुमार शुक्ल को दी। कमरौली पूल के पास पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा सभांल लिया। कुछ देर बाद ही दो बाइक पर सवार एक साथ आये और एक बदमाश अपनी बाइक से पीछे आ रहा था। पुलिस ने वाहन चेंकिंग के लिए गाड़ी रुकवाई तो दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंकते हुए भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जबकि पिछला बदमाश फायरिंग की आवाज सुनकर बाइक छोड़कर रात के अंधेरे में फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इन दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचे 312 बोर सहित दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस उन्हें थाने लाकर पूछताछ कर रही है। बदमाशों में एक छोटू राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी मीरानपुर थाना युसुफपुर मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर तथा दूसरा अपराधी कुन्नू सिंह पुत्र दीना नाथ सिंह निवासी बरांवरक्की पट्टी थाना भीमपुरा नंबर एक जनपद बलिया बताया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी श्वेता आशुतोष का कहना है कि मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए हैं। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से और किस घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें