फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंगीठी की चिंगारी से लगी आग में 11 मवेशियों की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा खैरामुहम्मदपुर की राजभर बस्ती में शनिवार की देर रात पशुओं के लिए जलाकर रखी गई अंगीठी से आग लग गई। मड़ई में सो रहे परिजनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। विकराल आग की चपेट में आने से एक गाय और एक बछड़ा और 9 बकरियों की जलकर मौत हो गई। अगलगी की घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन


घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा खैरामुहम्मदपुर राजभर बस्ती निवासी दिनेश राजभर पुत्र स्व. रामअवध राजभर अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ दो झोपड़ियां डालकर रहते थे। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति शनिवार की रात्रि 9 बजे परिवार के सदस्य पशुओं को एक मड़ई में बांधकर दूसरी मड़ई में सोने चले गए।
देर रात करीब 12 बजे पशुओं के लिए ठंड से बचाव के लिए जलाकर रखी गई अंगीठी से अचानक आग भड़क गई। धुआं फैलने के बाद गृहस्वामी की नींद खुली तो देखा कि आग पशुओं की झोपड़ी में फैल चुकी थी। आनन-फानन में दंपती अपने चारों बच्चों को लेकर बाहर भागे और शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते दोनों झोपड़ी जलकर राख की ढेर में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से एक गाय, एक बछिया और नौ बकरियां जल गईं। सभी की मौत हो गई। अगलगी की घटना में गृहस्थी का सब कुछ राख हो गया। पूरा परिवार इस ठंड की रात में खुले आसमान के नीचे आ गया। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग और पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया।



आवास के लिए किया था आवेदन
मझवारा। ग्रामसभा खैरामुहम्मदपुर राजभर बस्ती निवासी दिनेश राजभर के परिवार के पास कोई आवास नहीं था। वह अपने परिवार के साथ मड़ई में ही रहता था। ब्लॉक की तरफ से कोई आवास नहीं दिया गया है। प्रधान जीतेंद्र चौहान ने बताया कि परिवार के मुखिया ने आवास के लिए आवेदन किया था। नाम सूची में आ गया है।


दी गई आर्थिक सहायता
घोसी। रविवार की सुबह सपा विधायक सुधाकर सिंह के प्रतिनिधि राजेन्द्र पांडेय और विधायक पुत्र और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। पूर्व प्रमुख ने उपजिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर हर संभव मदद दिलाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें