फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 106 जोड़ों ने लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल घोसी के परिसर में विधि विधान से 106 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियाें ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल घोसी के परिसर में योजना में विधि विधान से 106 जोड़ों ने सात फेरा लिया। सामूहिक विवाह में अधिकतम संख्या अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की रही। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, विशिष्ट अतिथि सपा विधायक सुधाकर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने
जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं विवाह के अवसर पर दी जाने वाली उपहार सामग्री प्रदान किया। प्रत्येक जोड़े को एक बड़ी अटैची, गृहस्थी का सामान, चांदी की पायल, बिछिया आदि आभूषण के साथ- साथ प्रत्येक वधू के बैंक एकाउंट में 35 हजार रुपये भेजा गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, नागेंद्र उर्फ जीतू मद्धेशिया, अतुल शर्मा, नागेंद्र सिंह, कृपाशंकर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें