फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में अधिवक्ता की हत्या पर जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को अपराहन तीन बजे संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें सिविल कोर्ट बस्ती के अधिवक्ता जगनारायण यादव की कचहरी परिसर में गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की निंदा की गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अधिवक्ताओं ने हत्या में शामिल अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करने और मृतक अधिवक्ता के परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष शमसुल हसन और संचालन महामंत्री दारोगा सिंह ने किया। इस दौरान विरेंद्र बहादुर पाल, पीएन सिंह, अमरनाथ सिंह, सूर्यनाथ यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी कांत यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें