फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों के उत्पीड़न की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर विश्व हिंदु परिषद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को मुहम्मदाबाद के करहा बाजार स्थित एक बैंक में कार्यरत दो कर्मचारियों की शिकायत बैंक के रीजनल मैनेजर गोरखपुर को शिकायत्री पत्र भेज कर की है। आरोप लगाया है कि बैंककर्मी बैंक में शराब पीकर कार्य करते हैं और ग्राहकों से बदसलूकी से पेश आते हैं।
विज्ञापन

बताया कि करहा बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में तैनात दो कर्मचारी बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं से सुविधा शुल्क मांगते हैं न देने पर उनका उत्पीड़न करते हैं। इसके पूर्व भी कई उपभोक्ता शाखा प्रबंधक से शिकायत कर चुकेे हैं। कहा कि 19 फरवरी को एक उपभोक्ता अभिषेक यादव ने भी कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। इसको लेकर जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को बैंक के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर गोरखपुर को संबंधित बैंक कर्मी के विरुद्ध शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। भेजे गए पत्र में जिलाध्यक्ष ने मांग की कि वो आरोपों की सत्यता परखने के लिए बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच भी करवा सकते है। साथ ही चेताया कि दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई न करने पर उपभोक्ता अपने खाते बंद करवाने के साथ इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें