फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग स्थित नगर पंचायत चिरैयाकोट कार्यालय के पास गुरुवार की दोपहर एक कार ने एक बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी बजरंगी यादव 36 गुरुवार को बाइक से किसी काम से चिरैयाकोट बाजार आया हुआ था। जहां से वह दोपहर साढ़े तीन बजे गांव लौट रहा था। अभी वह चिरैयाकोट नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा ही था कि बाजार की तरफ से मुहम्मदाबाद गोहाना जा रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना के बाद आरोपी कार वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें