मऊ। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कन्नौज की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन को नारी सशक्तीकरण के रूप में मनाया। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान बालिका वर्ग की तरफ से 400 मीटर की दौड़ में आंचल सिंह प्रथम, वसुंधरा द्वितीय, वर्षा कुमारी तृतीय रही। इसी क्रम में आठ सौ मीटर की बालिका दौड़ में वसुंधरा प्रथम, रिंकी द्वितीय, वर्षा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में पिंटू कुमार प्रथम, अभिषेक द्विवेदी द्वितीय, नागेंद्र राजभर तृतीय स्थान पर रहे। 15 सौ मीटर दौड़ में राकेश यादव प्रथम, दिनेश राय द्वितीय, राजेद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में तरह तीन हजार मीटर की दौड में राकेश ऋषि कपूर प्रथम राजपाल द्वितीय तथा धमेंद्र पाल तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के आयोजक मंडल में राज विजय यादव, रामविलास यादव, राहुल यादव, अभिषेक यादव, अनूप यादव, मुन्ना यादव, सुजीत सिंह अल्ताफ अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।