दोहरीघाट। नगर के मशहूर शायर तथा सहकारी समिति के पूर्व डाइरेक्टर जमाल अहमद का 80 वर्ष में इंतकाल हो गया। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की शाम सुपुर्दे खाक किया गया। उनके जनाजे मे सभी धर्मों के लोग शामिल रहे। उनके जनाजे में पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद, नसीम इरशाद, अहमद याकूब, शमशुज्जुहा, मनोज राय, प्रजापति राय, तहसीलदार, मसूद अली, विनोद राय, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।