मुहम्मदाबाद गोहना। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को शहीद चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें सभी समाज को जोड़ने वाली पार्टी बताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि सपा ने गरीबों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों और छात्रों के लिए हमेशा संघर्ष किया और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य किया। कहा कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने सदा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया।
मीडिया प्रभारी अमान अहमद ने कहा कि सपा ने मुस्लिम समाज के लिए जो कार्य किया उसके लिए मुस्लिम समाज सदा ऋणी रहेगा ।उन्होंने उर्दू को विभिन्न कार्यालयों से जोड़कर मुस्लिम नौजवानों को नौकरी का अवसर प्रदान किया और इसके साथ साथ जामिया उर्दू विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्रों को नौकरियों में अवसर प्रदान किया।इस दौरान राम हर्ष यादव, मन्नान अहमद, राम प्रकाश यादव आदि शामिल रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राम शब्द यादव तथा संचालन अजीत यादव ने किया।