एएसपी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार की शाम पांच बजे मधुबन थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर फटकारा और साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण में एएसपी ने अभिलेखों के रख रखाव, कारागार, मालखाना, शौचालय, बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर फटकार लगाते हुए साफ सफाई रखने के साथ रात में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला अपराधों और दहेज उत्पीड़न रजिस्टर का अवलोकन करते हुए महिलाओं के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही आईजीआरएस के लंबित शिकायतों का निस्तारण समयावधि में करने की बात कही, वहीं लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एसओ प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ब्यूरो