फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ने छात्राओं के सिखाए आत्मरक्षा के गुण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित सोनी धापा इंटर कालेज में सोमवार को इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में वी केयर प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा सहित तमाम मुद्दे पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौरान में महिलाओं को अपनी चुप्पी को तोड़ने की जरुरत है। साथ ही सशक्त होकर देश के आगे बढ़ने में अपनी भागीदारी देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्रा को किसी प्रकार को उत्पीड़न होता है तो उसे अपने परिवारको जरुर बताना चाहिए। साथ ही पुलिस को भी जानकारी देनी चाहिए। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल ट्रेनर सरोज यादव ने छात्राओं का आत्मरक्षा के लिए टिप्स बताए। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि क्लब लगातार ऐसे कार्यक्रम कर रही है। जिससे महिला सशक्त हो। उन्होंने कहा कि आज महिला घर चलाने के साथ साथ हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दे रही है। इस दौरान मुख्य रुप से सचिव वेनू अग्रवाल, आशा खत्री, मधु कपूर, डा.कुसुम वर्मा, पूनम गुप्ता डा.रुचिका मिश्रा, डा.रुचि अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें