फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से बिजली जलाते मिले 5 उपभोक्ता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। बिजली विभाग द्वारा बकाया राशि को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को 6 गांवों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान 5 उपभोक्ता को बिना कनेक्शन के बिजली जलाए जाने पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

गुरुवार को एसडीओ एमके आर्य के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बंदीकला, नगरीपार, अरैला सहित 6 गांवों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 150 से ज्यादा घरों में कनेक्शन जांच करते हुए 5 उपभोक्ताओं के यहां लोड बढ़ाने की कार्रवाई की गई। वहीं बकाया राशि के चलते 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ चोरी से बिजली जलाते पाए जाने वाले 5 उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मौके पर जेई अनुज कुमार सिंह,अरुण कुमार पांडे, लालचंद राजेंद्र यादव, एस के गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें