फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल जलने से गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर के पकड़ी मोड़ पर रविवार की रात में एबीसी केबिल में स्पार्किंग होने के बाद देर तक आतिशबाजी जैसा नजारा हो गया। केबिल के तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने से अफरा तफरी का माहौल रहा। इस के चलते पकड़ीरोड से लेकर बड़ागांव मोड़ तथा रोडवेज तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह से ही कर्मचारी केबिल बदलने में लग गए। मौसम की खराबी के चलते केबिल को बदलने में बाधा रही। अवर अभियंता पृथ्वी नाथ ने आशा व्यक्त किया कि मौसम ठीक रहा तो सोमवार की शाम तक सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर के पकड़ी रोड पर लगे 400 के वी ट्रांसफार्मर से पकड़ी मोड़, बस स्टेशन रोड, बड़ागांव रोड आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर से पकड़ी मोड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग 29 के उत्तर तथा दक्षिण तरफ 400 से अधिक घरों में बिजली सप्लाई के लिए 4 से 5 केबिल गयी है। रविवार की रात मोड़ पर सीमेंट के पोल से गयी केबिलों में स्पार्किंग के चलते आग लगने के साथ तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। केबिल से निकल रहे तेज आवाज और रोशनी के चलते व्यस्त तिराहे पर अफरा तफरी की स्थित उत्पन्न हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी ने बिजली विभाग को सूचित किया तो 15 मिनट बाद बिजली काटी। फिर भी देर तक 5 केबिल जलते रहे। बिजली की सही और कटिया कनेक्शन से बचाव के लिये 4 वर्ष पूर्व एबीसी केबिल ठेकेदार द्वारा बिछाई गई। लगने के कुछ माह बाद से ही जगह जगह फाल्ट और स्पार्क के चलते केबिल जलकर गिरने लगी। मोहल्ला के रमेश निषाद, सुख सागर निषाद, भूषण वर्मा, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि केबिल में आए दिन फाल्ट होता रहता है। इससे दुर्घटना का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें