नदवासराय। विद्युत वितरण खंड तृतीय में स्थित उपकेंद्र नदवासराय पर सोमवार को आयोजित मेगा विद्युत कैंप में घरेलू लाइट के 152 नए कनेक्शन दिए गए। प्रति कनेक्शन 130 रुपया, आधार कार्ड व फोटो जमा कराया गया। क्षेत्र में मेगा विद्युत कैंप के आयोजन और उसके प्रचार-प्रसार के लिए अजय जायसवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। मूसलाधार बरसात के बाद भी क्षेत्र से भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर घरेलू कनेक्शन एवं ट्यूवेल कनेक्शन आदि लिए। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता डी.डी. शर्मा ने बताया कि कृषि कार्य हेतु 02 हार्सपावर के कनेक्शन के लिए कागजी जरूरतों को पूर्ण कर 2380 रुपये जमा करना होगा। अधिशाषी अभियंता डी.डी. शर्मा, सहायक अभियंता राजस्व राजेश प्रसाद, अवर अभियंता मुराली लाल शर्मा, प्रमोद कुमार यादव, चंदन चौबे, डा. राममूरत यादव, राजकुमार राम आदि उपस्थित रहे।