नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के कस्बा बाजना में बाइक सर्विस कराने आए युवकों पर मारपीट व लूटपाट करने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कस्बा बाजना में जय अग्रवाल की बाइक सर्विस एजेंसी है। शनिवार को गांव सद्दीकपुर से तीन-चार युवक अपने साथियों के साथ बाइक सर्विस कराने पहुंचे। विजय का कहना है कि बाइक सर्विस कराने के बाद कर्मचारियों ने युवकों से सर्विस के पैसे मांगे। पैसे मांगने पर गुस्साए युवकों ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि ५२००० रुपये भी लूट लिए।
एजेंसी संचालक जय अग्रवाल ने प्रवेश, आकाश, महीपाल, सोनवीर, निर्देश, पिंटू, देशराज व अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दबंगई करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोप है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से भी धक्कामुक्की की गई। संवाद