फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के धौली प्याऊ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया है। परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर निवासी गोपाल प्रसाद सैनी ने बताया कि उनका भतीजा देवेंद्र सैनी (26) व उसकी पत्नी में कुछ माह से विवाद चल रहा है। चार जून को देवेंद्र धौली प्याऊ के नटवर नगर स्थित अपनी ससुराल आया था।
आरोप है इसी दौरान ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को धौली प्याऊ रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी गई। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें