फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गाड़ी हटाने की कहने पर पुलिसकर्मी को युवकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली की धौली प्याऊ चौकी क्षेत्र में बुधवार शाम एसपी सिटी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल की फॉर्च्यूनर गाड़ी सवार युवकों से कहासुनी हो गई। गाड़ी हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद बात गाली-गलौज पर आ गई। कार सवारों ने हेड कांस्टेबल की पिटाई लगा दी। कोतवाली पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि एसपी सिटी कार्यालय में हेड कांस्टेबल पवन कुमार तैनात हैं। शाम को वह सरकारी कार्य से धौली प्याऊ की तरफ जा रहे थे। कुछ सामान खरीदने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी को रोका। मार्ग को प्रतिबंधित करके एक फॉर्च्यूनर कार खड़ी थी। उन्होंने कार सवार युवकों से गाड़ी हटाने को कहा।

इसी से नाराज होकर कार सवार युवकों ने हेड कांस्टेबल की पिटाई कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने योगेंद्र, राहुल, मनोज ड्राइवर समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने योगेंद्र और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें