फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हत्या के आरोप में सेवानिवृत्त दरोगा और उसका भाई नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राया थाने में शांति मार्केट निवासी युवक ने डीआईजी के आदेश पर सेवानिवृत्त दरोगा और उसके भाई के खिलाफ जमीन कब्जाने और अपनी रिश्ते की दादी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



शांति मार्केट निवासी तुषार अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 अप्रैल 2019 को उनके पैतृक गांव सरदारगढ़ में उसकी रिश्ते में दादी मीरा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिसन गांव के पिंकू, अन्नो, भज्जू, को पकड़कर ले गई। पिंकू ने पुलिस को बताया कि उसने गांव के ही अपने चाचा बाबू उर्फ डिगंबर को रात को उसकी दादी के घर से निकलते देखा है। उसने इसकी अगले दिन तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्योंकि उसका बड़ा भाई पुलिस विभाग में उप निरीक्षक है। 24 दिसंबर 2020 को उनकी जमीन पर बाबू उर्फ डिगंबर ने अपने पशु बांधना शुरू कर दिए। उनकी पत्नी ने पशु न बांधने का अनुरोध किया तो उसके ऊपर जानलेवा हमला किया।


इसकी रिपोर्ट उसी दिन थाने में दर्ज कराई बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की शह मिलने पर बाबू उर्फ डिगंबर के डर से वह अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर राया आकर रहने लगा। अब दिगंबर का भाई वीरेंद्र पुलिस से सेवानिवृत्त हो गया है। पुलिस ने तुषार अग्रवाल की तहरीर पर सेवानिवृत्त दरोगा वीरेंद्र सिंह और उसके भाई बाबू उर्फ डिगंबर खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें