फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पिता के लिए रोक दी संपर्क क्रांति, 19 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

Fri, 23 Nov 2018 07:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर गुरुवार की शाम को करीब चार बजे खड़ी गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को एक युवक 19 मिनट तक रोके खड़ा रहा। जब तक पिता नहीं आ गए वह चेन पुलिंग करता रहा। तीन बार चेन खींची। जब गार्ड और यात्रियों ने विरोध किया तो उनसे भी भिड़ गया। इतना ही नहीं टीटीई के हाथ से रिजर्वेशन का चार्ट लेकर फाड़ दिया। आरपीएफ ने युवक को पकड़ लिया है।        

विज्ञापन


मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर गुजरात संपर्क क्रांति चार बजे पहुंचती है। यह गाड़ी 15 मिनट पहले 3:45 पर ही पहुंच गई थी। 4:02 बजे जब गाड़ी चलने लगी तो एक युवक ने चेन खींच दी। टीटीई ने उसे पकड़ लिया और चेन खींचने का कारण पूछा तो बताया कि उसके पिता व साथी रह गए हैं। तीन मिनट बाद ट्रेन चली तो फिर चेन खींच दी। ऐसा युवक ने तीन बार किया। 

विरोध करने पर युवक टीटीई व यात्रियों से भिड़ गया और हंगामा करते हुए टीटीई से छीनकर रिजर्वेशन चार्ट फाड़ दिया। सूचना पर आरपीएफ पहुंच गई और हंगामा कर रहे युवक को पकड़ लिया और ट्रेन को रवाना कराया। इसके चलते ट्रेन स्टेशन पर 19 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। पकड़े गए युवक ने अपना नाम संजय कुमार पुत्र श्री भगवान निवासी गांव राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान बताया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि उसका बी-3 कोच में सीट नंबर 33, 34, 35 में बड़ौदा जंक्शन तक का रिजर्वेशन था। उसके बुजुर्ग पिता जंक्शन स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन प्लेटफार्म चार तक नहीं पहुंच सके थे और ट्रेन चल दी। इसी वजह से ट्रेन की चेन खींच दी गई। आरपीएफ ने संजय के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें